[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कचरा डालने की बात को लेकर चाकूबाजी:युवक गंभीर घायल, दोनों लगाते थे ठेला, गुस्साए लोगों ने आरोपी के ठेले से फेंका सामान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कचरा डालने की बात को लेकर चाकूबाजी:युवक गंभीर घायल, दोनों लगाते थे ठेला, गुस्साए लोगों ने आरोपी के ठेले से फेंका सामान

सीकर में कचरा डालने की बात को लेकर चाकूबाजी:युवक गंभीर घायल, दोनों लगाते थे ठेला, गुस्साए लोगों ने आरोपी के ठेले से फेंका सामान

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में कचरा डालने की बात को लेकर दो ठेलाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक के शरीर पर चाकू से 4-5 जगह वार कर दिए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में लोगों ने युवक को गंभीर हालत में एसके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक के ठेले का सामान फेंक दिया और बाजार बंद करवाने की कोशिश की गई।

हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना तहसील के सामने मीना बाजार के पास गुरुवार करीब 1 से 2 बजे की बीच की है।

पहले देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTO’S

घटना के बाद अस्पताल में घायल युवक के बयान लेते हुए पुलिस।
घटना के बाद अस्पताल में घायल युवक के बयान लेते हुए पुलिस।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
आक्रोशित लोगों ने ठेलों से सामान फेंक दिया।
आक्रोशित लोगों ने ठेलों से सामान फेंक दिया।

युवक के चाकू से 4 से 5 जगह किया वार

जानकारी के अनुसार, घटना में घायल युवक मोहम्मद रब्बानी चूड़ियों का ठेला लगाता है। उसके पास ही आरोपी इलियास जूते-चप्पल का ठेला लगाता है। आज दोपहर को उनके बीच कचरा डालने की बात को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में इलियास ने अपने पास रखे एक चाकू से मोहम्मद रब्बानी पर 4-5 जगह वार कर दिया।

इधर, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन भी कर लिया है। फिलहाल युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।

वहीं हॉस्पिटल से आक्रोशित लोग वापस घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी इलियास के ठेले का समान फेंक दिया और बाजार बंद करवाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर सीओ सिटी नवनीत कौर, कोतवाली SHO सुनील कुमार जांगिड़ पहुंचे, जिन्होंने भीड़ को वहां से हटाकर स्थिति को काबू किया।

Related Articles