[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ के ईओ एपीओ:DLB निदेशक ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आदेश जारी किए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ के ईओ एपीओ:DLB निदेशक ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आदेश जारी किए

श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ के ईओ एपीओ:DLB निदेशक ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आदेश जारी किए

श्रीमाधोपुर : स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारियों (EO) को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने इसके आदेश जारी किए। कार्रवाई का कारण प्रशासनिक बताया गया है।

आदेश के मुताबिक, श्रीमाधोपुर नगरपालिका के EO डॉ.अशोक कुमार और अजीतगढ़ नगरपालिका के EO जुबेर खान को एपीओ किया गया है। जुबेर खान अजीतगढ़ में राजस्व अधिकारी-द्वितीय भी थे।

दोनों अधिकारियों को तुरंत अपना कार्यभार छोड़कर जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग निदेशालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।दोनों निकायों के EO को एक साथ एपीओ किए जाने से स्थानीय प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles