राजगढ़ कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते ब्रॉन्ज मेडल:राज्य स्तर पर अंडर-19 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन
राजगढ़ कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते ब्रॉन्ज मेडल:राज्य स्तर पर अंडर-19 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन
सादुलपुर : सादुलपुर में राजगढ़ कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों ने 70वीं राज्य स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सींवा (लाडनूं), डीडवाना-कुचामन में हुई, जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिता तुलसी अमृत उच्च माध्यमिक स्कूल कानौजा (उदयपुर) में हुई थी।
सादुलपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का सम्मान
कबड्डी अकादमी की प्रभारी और टीम कोच सरस्वती मुंडे ने बताया- खिलाड़ियों ने अकादमी और जिले का नाम रोशन किया है। सादुलपुर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
बालिका टीम के साथ टीम मैनेजर रिनुजाबाई थीं, वहीं बालक टीम के साथ दल प्रभारी युवराज और टीम मैनेजर अमीर मौजूद थे। राजगढ़ लौटने पर भी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का स्वागत हुआ। इस दौरान थानाधिकारी राजेश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिवाच, प्राचार्य पुरुषोत्तम बलौदा समेत कई लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए अकादमी के प्रशिक्षकों और प्रबंधन को भी बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438232


