डीबी अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए टोकन सिस्टम शुरू:पारदर्शिता बढ़ेगी, मरीजों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
डीबी अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए टोकन सिस्टम शुरू:पारदर्शिता बढ़ेगी, मरीजों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
चूरू : चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल में अब सोनोग्राफी टोकन सिस्टम से होगी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सोनोग्राफी रूम के बाहर एक छोटी स्क्रीन भी लगाई गई है, जहां मरीज अपना नंबर देखकर सोनोग्राफी के लिए कमरे में जाएंगे।
इस सिस्टम से सोनोग्राफी के नंबर में हेराफेरी की संभावना खत्म हो जाएगी और काम में पारदर्शिता बढ़ेगी। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। भर्ती मरीज और इमरजेंसी के मामलों में कुछ बदलाव होगा, उनकी सोनोग्राफी पहले की जाएगी।
डॉ. खान ने बताया कि पहले मरीजों को शिकायत रहती थी कि सोनोग्राफी के नंबर में फेरबदल होता है। अब रेडियोलॉजी विभाग के काउंटर पर टोकन नंबर दिए जाएंगे। इससे सिक्योरिटी गार्ड को राहत मिलेगी और सोनोग्राफी रूम के सामने अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438232


