स्वयंसिद्धा आश्रम में महिलाओं को बांटा राशन:जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया लायन्स क्लब
स्वयंसिद्धा आश्रम में महिलाओं को बांटा राशन:जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया लायन्स क्लब
चूरू : चूरू में लायन्स क्लब ने सेवा सप्ताह के आखिरी दिन रामनगर तिराहा स्थित स्वयंसिद्धा आश्रम में अन्नदान कार्यक्रम किया। आश्रम में रहने वाली मानसिक रूप से दिव्यांग और असहाय महिलाओं को दानदाताओं के सहयोग से जरूरी राशन सामग्री दी गई। सेवा सप्ताह प्रभारी शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि क्लब ने सप्ताह भर कई सेवा गतिविधियां कीं, जिसका मकसद जरूरतमंद लोगों की मदद करना था। इसी कड़ी में आश्रम की महिलाओं को राशन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम प्रभारी मुकुल सिगतिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना क्लब का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी आश्रम में अन्नदान के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान देने की योजना है, ताकि महिलाओं को परेशानी न हो। क्लब सचिव महेंद्र धानुका, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजीव शर्मा, रामचंद्र राजोतिया और महेश हारित ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्वयंसिद्धा आश्रम की संचालिका संगीता पुजारी ने लायन्स क्लब और दानदाताओं का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438232


