[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस का फूटा आक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त का जताया पुतला:इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस का फूटा आक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त का जताया पुतला:इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस का फूटा आक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त का जताया पुतला:इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

चूरू : चूरू जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार दोपहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आपणी योजना कार्यालय के पास विरोध मार्च निकालकर पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज कर फैसले लिए जा रहे हैं। मेघवाल ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

सरकार पर प्रशासन के दुरुपयोग करने का आरोप

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। एआईसीसी सदस्य तनवीर खान और पीसीसी रियाजत खान ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया व मतदाता के मत की सुरक्षा को अहम बताते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा चुनाव आयोग व भाजपा की कथित मिलीभगत से जुड़ा है।

Related Articles