[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में भामाशाह ने जरूरतमंदों को बांटी सामग्री:महिलाओं को सिलाई मशीन दी, बस्ती में मरीजों का मुफ्त इलाज भी करवाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में भामाशाह ने जरूरतमंदों को बांटी सामग्री:महिलाओं को सिलाई मशीन दी, बस्ती में मरीजों का मुफ्त इलाज भी करवाया

सादुलपुर में भामाशाह ने जरूरतमंदों को बांटी सामग्री:महिलाओं को सिलाई मशीन दी, बस्ती में मरीजों का मुफ्त इलाज भी करवाया

सादुलपुर : सादुलपुर में भामाशाह ने बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए सामग्री भेंट की। इसमें सिलाई मशीन, पानी की टंकी शामिल है। सादुलपुर के प्रवासी समाजसेवी श्रीवर्धन मोता ने श्राद्ध पक्ष के चलते यह भेंट की। उन्होंने कूंचिया बस्ती के जरूरतमंद परिवारों की मदद की। इस दौरान महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। साथ ही, बस्ती की तीन विधवा महिलाओं को पानी के बड़े प्लास्टिक टैंक भेंट किए गए।

इसके अलावा, बस्ती के तीन बीमार और बुजुर्ग जरूरतमंदों का उनके ट्रस्ट के अस्पतालों में इलाज कराया गया। इलाज के साथ हर बुजुर्ग को 3 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी गई। एडवोकेट गायत्री पुनिया ने बताया -बस्ती के लोगों को पानी और इलाज की सख्त जरूरत थी। श्रीवर्धन मोता के इस सहयोग से उन्हें काफी राहत मिली है।

Related Articles