[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान के निजी निवास पर कांग्रेस नेताओं, यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सुजानगढ़ विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, महासचिव अनीस खान तथा विधानसभा अध्यक्ष अमन दाधीच सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। तनवीर खान ने सभी अतिथियों का फूलमाला, शॉल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन में नारे लगाए।

टिकट वितरण और जमीनी फीडबैक पर चर्चा

स्वागत समारोह के बाद आयोजित बैठक में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। नेताओं ने कहा कि चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मजबूत छवि रखने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही क्षेत्र से मिलने वाले जमीनी फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल और रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव ग्रामीण स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, महासचिव अनीस खान और विधानसभा अध्यक्ष अमन दाधीच ने चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता गांव-ढाणी तक पहुंचकर जनहित के मुद्दों को उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

तनवीर खान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके निवास पर हुई यह बैठक संगठन में आपसी समन्वय और मजबूती बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ कांग्रेस आगामी पंचायतीराज चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर प्रधान, सरपंच, जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles