[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में नाली में पड़ा पुराना बिजली पोल बना परेशानी:सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, वार्डवासियों ने हटाने की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में नाली में पड़ा पुराना बिजली पोल बना परेशानी:सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, वार्डवासियों ने हटाने की मांग की

लक्ष्मणगढ़ में नाली में पड़ा पुराना बिजली पोल बना परेशानी:सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, वार्डवासियों ने हटाने की मांग की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में चार चौक की हवेली के पास नाली में बिजली का पुराना पोल पड़ा होने से नाली बंद हो गई है। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी आम रास्ते पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों और वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नया पोल लगाने के बाद पुराना यही छोड़ दिया

वार्डवासी आसिफ ने बताया- काफी समय पहले यहां बिजली का पोल टूट गया था। बाद में नया पोल लगा दिया गया, लेकिन पुराने खंभे को नाली से हटाने के बजाय वहीं छोड़ दिया गया। इसके कारण नाली में कचरा फंस जाता है और पानी आगे नहीं निकल पाता। नतीजतन गंदा पानी सड़क पर फैलने लगता है।

पोल हटाकर सफाई कराने की मांग

वार्डवासियों ने पुराने बिजली के खंभे को नाली से हटाकर सफाई करवाने की मांग की है, ताकि नाली की निकासी सुचारू हो सके और गंदा पानी व कचरा आम रास्ते पर न फैले।

Related Articles