अग्रवाल समाज खेतड़ी के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, सुरेश कानोड़िया बने अध्यक्ष
अग्रवाल समाज खेतड़ी के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, सुरेश कानोड़िया बने अध्यक्ष
खेतड़ी : अनाज मंडी स्थित श्री अग्रसेन भवन में रविवार देर शाम अग्रवाल समाज की बैठक श्यामलाल कांकरीया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इसमें बुधराम गुप्ता और श्यामलाल कांकरीया को संरक्षक, सुरेश कानोड़िया को अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में रामचंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष, सुमित मोदी को महामंत्री, अंकित माधोपुरिया को मंत्री, प्रदीप धुवालिया को कोषाध्यक्ष, सुधीर गुप्ता को संगठन मंत्री, कैलाश गर्ग को सांस्कृतिक मंत्री और साहिल गर्ग को प्रचार मंत्री चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कानोड़िया ने समाज के सभी अग्रबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज की एकता और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413011


