राजगढ़ के दो युवाओं ने बॉक्सिंग में जीते मेडल:गोल्ड और सिल्वर किया अपने नाम, विकास ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए किया क्वालिफाई
राजगढ़ के दो युवाओं ने बॉक्सिंग में जीते मेडल:गोल्ड और सिल्वर किया अपने नाम, विकास ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए किया क्वालिफाई
सादुलपुर : बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित 42वीं राजस्थान एलीट स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजगढ़ के दो मुक्केबाजों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग की 2026-27 प्रतियोगिता में धानोठी गांव के विकास ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता, जबकि आशीष ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विकास ने तीन मुकाबले जीतकर पक्का किया नेशनल का टिकट
जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया-प्रतियोगिता में एकेडमी के छह मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। विकास ने क्वार्टर फाइनल में जयपुर के लक्ष्य, सेमीफाइनल में अजमेर के ऋषि और फाइनल में जोधपुर के रणवीर को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए जगह पक्की कर ली।
आशीष ने फाइनल तक पहुंचकर जीता सिल्वर
आशीष ने क्वार्टर फाइनल में भरतपुर के बृजमोहन और सेमीफाइनल में दौसा के प्रवीण को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उन्हें जोधपुर के दक्ष से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टीम के साथ कोच रोहित टोकस भी गए थे।
आतिशबाजी कर मनाई खुशी
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नगरपालिका राजगढ़ के चेयरमैन राकेश पूनिया, भारतीय औद्योगिक वित्त विकास बैंक के डायरेक्टर प्रो. दिलीप पूनिया, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष विवेक पूनिया, एडवोकेट चरण सिंह, धोलू गढ़वाल, ओम ठेकेदार, प्राचार्य राजकुमार, प्रदीप सहारण, पवन मोहता, पार्षद राहुल पारीक, डॉ. राजकुमार फगेड़िया, हनुमान पीटीआई और मुस्ताक अहमद चौहान ने बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536294


