[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

कुलसचिव सुमित सिंह ने विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल अर्जित करने के लिए किया प्रेरित

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय में बाल दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुमित सिंह ने विद्यार्थियों से युवा अवस्था का सदुपयोग ज्ञान अर्जित करने में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत आज कौशल और प्रतिभाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर अर्थव्यवस्था तक भारतीय प्रतिभाओं ने अपनी पहचान बनाई है।

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन प्रो. मनोज वर्गीज ने स्वागत भाषण में आधुनिक भारत से नए भारत तक के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के अंतरिक्ष अभियानों, सूर्य मिशन और अन्य सफल वैज्ञानिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल और सबसे युवा आबादी वाले देशों में से एक है।

अकादमिक निदेशक डॉ. एस.के. दूबे ने कहा कि भारत ने कृषि और खाद्यान्न के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पहले खाद्यान्न के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज अनेक वस्तुओं का निर्यात कर रहा है। कोविड काल में भी भारत ने 100 से अधिक देशों तक टीके पहुंचाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. सुनील चतुर्वेदी ने विशेष गीत प्रस्तुत किए। सुश्री मीनू ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि सुश्री ज्योति रानी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet