[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर मानवता का महाकुंभ, 1782 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर मानवता का महाकुंभ, 1782 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नवलगढ़ में दिनभर चला रक्तदान का सिलसिला, 9 ब्लड बैंकों की टीमों ने किया रक्त संग्रहण; महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, लोकगीतों और मंगल गीतों से गूंजा शिविर स्थल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : पूर्व मंत्री एवं नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर शनिवार को सेवा ज्योति मोरारका अस्पताल परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। युवा विकास मंच के बैनर तले आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन सबल ने बताया कि शिविर में 1782 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में सकारात्मक सहयोग किया।

पालिकाध्यक्ष माया रिछपाल सैनी ने बताया कि शिविर में डॉ. राजकुमार शर्मा के भाई एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. राजपाल शर्मा तथा भतीजे डॉ. भारत भूषण शर्मा ने भी रक्तदान किया। नवलगढ़, सीकर और जयपुर से आई कुल 9 ब्लड बैंकों की टीमों ने सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रक्त संग्रहण किया।

शिविर में डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. राजपाल शर्मा, युवराज शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया तथा शिविर के आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डॉ. राजकुमार शर्मा का जन्मदिवस मनाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं गुलदस्ते भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर स्थल पर दिनभर स्थानीय लोकगीतों और मंगल गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet