[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जब्त की देशी पिस्टल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जब्त की देशी पिस्टल

आरोपी किशाल उर्फ विशाल की निशानदेही पर हुई कार्रवाई, वर्ष 2024 में बुक डिपो पर की थी फायरिंग

गोठड़ा : झुंझुनूं जिले के चिराना गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में गोठड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मामले में नामजद आरोपी किशाल उर्फ विशाल की निशानदेही पर की।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2024 को परिवादी मनोज कुमार कल्याण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शाम करीब 8 बजे वह अपने भतीजे के बुक डिपो पर बैठा था। इसी दौरान किशाल और मोहित वहां आए तथा बहस करने लगे। आरोप है कि इस दौरान किशाल ने उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने एफआईआर में नामजद एवं घटना में शामिल आरोपी किशाल उर्फ विशाल पुत्र बल्लूराम निवासी वार्ड नंबर 19 चिराना, हाल निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद (हरियाणा) की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल जब्त की।

कार्रवाई करने वाली टीम

कार्रवाई में गोठड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, महेश कुमार और सरदारमल शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet