[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माय भारत के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में युवाओं को दिया नेतृत्व और डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

माय भारत के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में युवाओं को दिया नेतृत्व और डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण

सीकर, झुंझुनूं, चूरू और हनुमानगढ़ के युवा ले रहे भाग, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सीकर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), सीकर की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर में छह दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 12 से 17 नवंबर तक चल रहे इस प्रशिक्षण में सीकर, झुंझुनूं, चूरू एवं हनुमानगढ़ जिलों के माय भारत स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को फिट इंडिया, नागरिक कर्तव्य, नशामुक्त युवा-विकसित भारत, विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद प्रश्नोत्तरी, विकसित भारत युवा संसद, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व एवं संचार कौशल सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, सामाजिक माध्यमों के प्रबंधन, डिजिटल कौशल और माय भारत पोर्टल के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अलग-अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं आई-स्टार्ट योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet