[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांगजनों को मिलेंगे व्हीलचेयर, तिपहिया साइकिल और श्रवण यंत्र, प्रशासन ने शुरू की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांगजनों को मिलेंगे व्हीलचेयर, तिपहिया साइकिल और श्रवण यंत्र, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जुटा रहा जरूरतमंदों की जानकारी, आवश्यकताओं के आकलन के बाद जिले में लगेंगे विशेष शिविर

झुंझुनूं : जिले के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सराहनीय पहल की है। विभाग की ओर से दिव्यांगजनों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए जिलेभर के जरूरतमंद दिव्यांगजनों से ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से जानकारी मांगी गई है।

विभाग के अनुसार जिन दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, तिपहिया साइकिल, बैसाखी, सुनने की मशीन सहित अन्य सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वे निर्धारित ऑनलाइन प्रपत्र भरकर अपनी जरूरत दर्ज करवा सकते हैं। प्राप्त जानकारियों के आधार पर आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। इसके बाद जिले में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

जरूरतमंदों को मिलेगी राहत

कई बार आर्थिक परेशानी और जानकारी के अभाव में दिव्यांगजन आवश्यक सहायक उपकरणों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में विभाग की यह पहल उनके लिए राहतकारी साबित हो सकती है। व्हीलचेयर, तिपहिया साइकिल और श्रवण यंत्र जैसे उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

अधिकाधिक लोगों तक सूचना पहुंचाने की अपील

विभाग ने जिले के सभी जरूरतमंद दिव्यांगजनों से जल्द से जल्द निर्धारित ऑनलाइन प्रपत्र भरने की अपील की है। साथ ही सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि इस पहल की जानकारी अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहे।

विभाग की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22