[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में 66.28 प्रतिशत मतदान, फर्जी वोटिंग की शिकायतों से कुछ मतदाता वोट डालने से रहे वंचित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में 66.28 प्रतिशत मतदान, फर्जी वोटिंग की शिकायतों से कुछ मतदाता वोट डालने से रहे वंचित

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, रविवार को होगा सरपंच का चुनाव

खेतड़ीनगर : खेतड़ी और बबाई क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गोठड़ा ग्राम पंचायत में कुल 66.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कुछ देर तक खींचतान भी हुई। आरोप है कि फर्जी मतदान के चलते कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किए बिना ही घर लौट गए।

गोठड़ा की शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं राजस्थान स्कूल में वार्ड संख्या 26 से 35 तक के लिए दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए। गोठड़ा ग्राम पंचायत में जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 और पंचायत समिति सदस्य के वार्ड संख्या 9 के लिए मतदान हुआ।

निर्वाचन अधिकारी प्रदीप मोदी ने बताया कि गोठड़ा में कुल 7,692 मतदाताओं में से 5,099 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 66.28 रहा।

मतदान के दौरान एएसपी ने गोठड़ा और मानोता कलां ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। मतदान केंद्रों से दो सौ मीटर की दूरी पर ही वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई थी। रविवार को ग्राम पंचायत गोठड़ा में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet