[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में दो साल से सड़क जर्जर:4 गांव के लोग परेशान, नवीनीकरण की मांग;आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में दो साल से सड़क जर्जर:4 गांव के लोग परेशान, नवीनीकरण की मांग;आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर में दो साल से सड़क जर्जर:4 गांव के लोग परेशान, नवीनीकरण की मांग;आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में उदासर बीदावतान से काकलासर, छाजूसर और कुणसीसर जाने वाली मुख्य सड़क करीब दो साल से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ चुका है और पत्थर बिखरे हुए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क के नवीनीकरण की मांग की है।

3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत खराब है। खासकर काकलासर से कुणसीसर तक करीब 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। यहां डामर उखड़ने से पत्थर बिखरे हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

अधिकारियों को कई बार बताने का दावा

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। उनका कहना है कि सड़क का स्थायी समाधान तभी होगा, जब पूरी सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो उदासर बीदावतान, काकलासर, छाजूसर और कुणसीसर के लोग आंदोलन करेंगे।

काकलासर निवासी तिलोकनाथ ने बताया कि काकलासर से कुणसीसर तक करीब 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। वहां डामर नहीं बचा है और पत्थर बिखरे पड़े हैं।

पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का दिया आश्वासन

सरदारशहर पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता बजरंग भीचर ने कहा कि क्षेत्र में जहां सड़क टूटी हुई है, वहां मरम्मत कराई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet