[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे पेंशनर्स ने मांगों को लेकर धरना दिया:आठवें वेतन आयोग में पेंशन दोबारा तय करने और मेडिकल भत्ता बढ़ाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे पेंशनर्स ने मांगों को लेकर धरना दिया:आठवें वेतन आयोग में पेंशन दोबारा तय करने और मेडिकल भत्ता बढ़ाने की मांग

रेलवे पेंशनर्स ने मांगों को लेकर धरना दिया:आठवें वेतन आयोग में पेंशन दोबारा तय करने और मेडिकल भत्ता बढ़ाने की मांग

चूरू : चूरू में शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी संघ ने धरना दिया। रेलवे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स की मांगों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग की गई। संघ ने केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा। संघ अध्यक्ष आमीन खान ने बताया कि आयोग में 1 जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन दोबारा तय नहीं करने का प्रावधान है। संघ ने मांग की कि पहले से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भी नए वेतन आयोग के अनुसार तय की जाए।

संघ ने आयोग के विचारणीय विषयों में बदलाव कर पेंशनर्स के हितों की रक्षा करने और पहले के वेतन आयोगों की तरह सभी पेंशनर्स को पेंशन दोबारा तय करने की प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। पेंशनर्स ने अतिरिक्त पेंशन की उम्र सीमा और दरों में बदलाव की मांग भी रखी। इसके तहत 65 साल की उम्र पर 5%, 70 साल पर 10%, 75 साल पर 15%, 80 साल पर 20%, 85 साल पर 30%, 90 साल पर 40%, 95 साल पर 50% और 100 साल की उम्र पर 100% अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फिक्स मेडिकल भत्ता 1,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रति माह करने की मांग की गई। संघ ने केंद्र सरकार से रेलवे पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स की मांगों पर विचार कर आठवें वेतन आयोग में प्रावधान करने को कहा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न्यायसंगत लाभ मिल सके। धरने में इकबाल अहमद, मदन सिंह, भंवरू खा, मुंशी खां, दयानन्द, मामराज, ताज मोहम्मद, बनवारीलाल, समुंदर सिंह, महावीर प्रसाद, बाबूलाल और टोरुराम मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet