बाल दिवस पर बच्चों के लिए खेल और गतिविधियां हुईं:ढाणी डीएसपुरा में उपहार बांटे, संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काटा
बाल दिवस पर बच्चों के लिए खेल और गतिविधियां हुईं:ढाणी डीएसपुरा में उपहार बांटे, संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काटा
चूरू : चूरू के ढाणी डीएसपुरा में बाल दिवस पर बच्चों के लिए खेल और मनोरंजक गतिविधियां रखी गईं। राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था की एक्सेस टू जस्टिस फॉर जस्टिस परियोजना की टीम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्हें उपहार और चॉकलेट बांटी गईं। संस्था के सदस्यों और बच्चों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उन्हें बाल अधिकारों, शिक्षा व बाल संरक्षण के बारे में जागरूक करना था। संस्था बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल श्रम और बाल विवाह रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को सुरक्षित व बेहतर माहौल देने के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम में फील्ड कोऑर्डिनेटर सुमन चौपड़ा, रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेटर नदीम खान, फील्ड कोऑर्डिनेटर सुनील प्रजापति, पूनम सिसोदिया और ज्योति बागड़ी मौजूद थे। बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536294


