घांघू में चार बूथों पर हुआ मतदान, दूल्हा बनने से पहले अरमान ने डाला वोट
बीमार हबीब खां व्हीलचेयर पर पहुंचे मतदान केंद्र, 88 वर्षीय सावित्री देवी ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को घांघू ग्राम पंचायत में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान हुआ सम्पन्न। यहां चूरू जिला परिषद के वार्ड संख्या 26 और चूरू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान 39.33 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
चार मतदान केंद्रों पर हो रहा मतदान
ग्राम पंचायत घांघू में कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव बीएलओ देवेंद्र राहड़ और नेमीचंद जांगिड़ ने बताया कि शहीद सैनिक हवलदार लखू सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 54 और 55 तथा शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 56 और 57 बनाए गए हैं।
व्हीलचेयर पर पहुंचे बीमार मतदाता, 88 वर्षीय सावित्री देवी ने भी डाला वोट
मतदान शुरू होते ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। बीमार हबीब खां व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिव्यांग मनीषा और तुलछी देवी ने भी मतदान किया। वहीं 88 वर्षीय सावित्री देवी परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला।
दूल्हा बनने से पहले अरमान ने किया मतदान
घांघू में मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शादी के दिन दूल्हा बनने जा रहे अरमान ने विवाह की रस्मों से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। अरमान ने कहा कि शादी के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर उन्होंने मतदान किया है। उन्होंने अन्य मतदाताओं से भी अपने जरूरी कामों के साथ समय निकालकर मतदान करने की अपील की।
देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536312


