[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में भाजपा‌ समर्थित बनीं वाइस चेयरमैन:नगरपालिका पार्षदों का 24 घंटे में बदला गणित; एक दिन पहले बनी थीं कांग्रेस की चेयरमैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में भाजपा‌ समर्थित बनीं वाइस चेयरमैन:नगरपालिका पार्षदों का 24 घंटे में बदला गणित; एक दिन पहले बनी थीं कांग्रेस की चेयरमैन

खाटूश्यामजी में भाजपा‌ समर्थित बनीं वाइस चेयरमैन:नगरपालिका पार्षदों का 24 घंटे में बदला गणित; एक दिन पहले बनी थीं कांग्रेस की चेयरमैन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका के रविवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास जीत गईं। संगीता व्यास ने कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन शर्मा को 2 वोटों से हराया।

निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया- नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 14 के पार्षद निरंजन शर्मा मैदान में थे। वहीं वार्ड नंबर 16 की निर्दलीय पार्षद संगीता व्यास को भाजपा ने समर्थन देकर मैदान में उतारा। मतदान की प्रक्रिया में नगरपालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किए। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विनीता पूनियां सभी कांग्रेसी पार्षदों के साथ मतदान करने पहुंचीं।

शाम 5 बजे मतदान समाप्त होते ही तुरंत मतगणना हुई। मतगणना के नतीजों में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को 11 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार निरंजन शर्मा को 9 वोट‌ मिले। संगीता व्यास के 2 वोटों से जीतते ही समर्थकों ने खुशी जाहिर की।

एक‌ दिन पहले कांग्रेस की चेयरमैन बनी थीं

सीकर के खाटूश्यामजी नगरपालिका में शनिवार को 5 दिन बाद नगर पालिका अध्यक्ष का परिणाम जारी हुआ था। कांग्रेस की विनीता पूनिया एक वोट से चुनाव जीत गई थीं। सीकर के खाटूश्यामजी में वार्ड नंबर 10 की पार्षद लक्ष्मी देवी के वोट नहीं डालने की वजह से चुनाव परिणाम 5 दिन से अटका हुआ था। कोर्ट के निर्देशों के बाद निर्वाचन आयोग ने रविवार सुबह 10 बजे से मतगणना करवाई। इसके बाद परिणाम जारी हो गया। सीकर में 13 नगर निकायों के अध्यक्ष का परिणाम 21 सितंबर को जारी हो गया था, लेकिन खाटूश्यामजी में वोटों की गिनती नहीं हुई थी।

Related Articles