खेतड़ी में मंदिर परिसर से अवैध कब्जे हटाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बोले- भू-माफिया ने फर्जी पट्टे बनवाकर किया कब्जा
खेतड़ी में मंदिर परिसर से अवैध कब्जे हटाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बोले- भू-माफिया ने फर्जी पट्टे बनवाकर किया कब्जा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना स्थित शाकंभरी माता मंदिर परिसर से अवैध कब्जे हाटाने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
आरोप- फर्जी पटृटे बनवाकर मंदिर परिसर में कब्जा किया
ग्रामीणों की ओर से तहसीलदार सुभाषचंद्र को दिए ज्ञापन में बताया कि पपुरना स्थित शाकंभरी माता का मंदिर है। जिसका पंजीयन भी रजिस्टर्ड करवा रखा है। कुछ दिन पूर्व भू माफिया द्वारा अवैध तरीके से फर्जी पटृटे बनवाकर मंदिर परिसर में कब्जा कर लिया तथा जमीन पर तारबंदी कर दी गई।
फर्जी पट्टा प्रकरण को लेकर ग्रामीणों की ओर से पुरजोर तरीके से विरोध कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया, जिस पर प्रशासन की ओर से कारवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया था। मंदिर की जमीन पर मौजूद नरसिंह भगवान के मंदिर से भैरव मंदिर तक के बीच स्थित क्षेत्र की आबादी का सीमा ज्ञान करवा कर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाया जाए।
जमीन पर कब्जा होने से ग्रामीणों में रोष
मंदिर के लिए ग्रामीणों की ओर से बैठक कर जमीन दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जमीन पर कब्जा कर लिया जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मंदिर की जमीन से अवैध रूप से किए गए कब्जे हटाने की मांग की है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मोहन सिंह, शेर सिंह, सुमेर सिंह, महिपाल सिंह, अमरसिंह, राजपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, समुंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413014


