हसामपुर में सरपंच ने चलाया सफाई अभियान,रास्तों से हटाया कचरा:ग्रामीणों से सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील
हसामपुर में सरपंच ने चलाया सफाई अभियान,रास्तों से हटाया कचरा:ग्रामीणों से सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसामपुर में शनिवार को नवनिर्वाचित सरपंच रामनिवास यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और सफाई कर्मियों की मदद से गांव के रास्तों, सार्वजनिक स्थानों और मोहल्लों से कचरा हटाया गया।
सरपंच रामनिवास यादव ने कहा कि गांव का विकास केवल सड़क और नाली जैसे निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ वातावरण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पंचायत गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करेगी।
उन्होंने ग्रामीणों से घरों का कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सड़कों व सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। यादव ने कहा कि गांव को साफ रखने में प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी जरूरी है।
समय-समय पर सफाई अभियान चलेंगे
सरपंच ने बताया कि हसामपुर को स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जाएंगे और ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। पंचायत और ग्रामीण मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी गांव को स्वच्छ रखा जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536319
