बुहाना पालिका अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन:कांग्रेस पार्षद ने पार्टी से और निर्दलीय भरा पर्चा, भाजपा के 3 ने ठोकी ताल
बुहाना पालिका अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन:कांग्रेस पार्षद ने पार्टी से और निर्दलीय भरा पर्चा, भाजपा के 3 ने ठोकी ताल
बुहाना : बुहाना नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन तक कुल 5 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले तीन दिग्गजों ने दावेदारी पेश की है। इनमें वार्ड नंबर 15 से मंजु बाला और इंदु शामिल हैं, जबकि वार्ड नंबर 5 से सुनील कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना फॉर्म जमा किया है।
एक ही दल से तीन बड़े चेहरों के सामने आने के बाद अब यह चर्चा गर्म है कि पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह किसे मिलेगा। वहीं, कांग्रेस खेमे के रणनीतिज्ञ सुधीर रांगेय (वार्ड नंबर 14) ने एक अनोखा सियासी दांव खेला है। उन्होंने कांग्रेस से एक पर्चा भरा है, तो दूसरा पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया है।
रिटर्निंग अधिकारी की सूची जारी होने के बाद अब सबकी नजरें नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की आखिरी तारीख पर टिकी हैं। नाम वापसी के बाद ही साफ होगा कि बुहाना में अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर किनके बीच होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377298


