चूरू सभापति पद के लिए कांग्रेस से संजय भाटी ने दाखिल किया नामांकन
रतननगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की चंदा देवी ने भरा पर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू नगर निकाय चुनाव 2026 में मतगणना के बाद चूरू कांग्रेस की ओर से नगर परिषद सभापति और रतननगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चूरू नगर परिषद सभापति पद के लिए वार्ड नंबर 11 से निर्वाचित पार्षद संजय भाटी तथा रतननगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चंदा देवी ने कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया।
संजय भाटी और चंदा देवी ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों की सर्वसम्मति से उन्हें उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, कांग्रेस से निर्वाचित पार्षदों और कांग्रेस के साथ आए निर्दलीय पार्षदों का आभार जताया।
संजय भाटी ने कहा कि 21 सितंबर को चूरू नगर परिषद सभापति पद का परिणाम सबको चौंकाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव एकजुट होकर लड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ था और अब परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है।
वहीं चंदा देवी ने कहा कि रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में रतननगर नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत से बोर्ड बनने जा रहा है। उन्होंने रतननगर के मतदाताओं का आभार जताया।
नामांकन के दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान, मोहनलाल आर्य, निर्वाचित पार्षद साजिद खान, अजीज दिलावरखानी, विमल शर्मा, शेरखां मलखाण, अबरार खां, हेमंत सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, विकी खान, आरिफ रिसालदार, आबिद खां जाबासरिया, सूर्यप्रकाश वर्मा, सोयल खान डीके, तोफिक खान, विकास मील, मुस्ताक पिथिसर, सलीम गौरी, लाल मोहम्मद हकीमवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377145


