[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लद्दाख मैराथन में अध्यापक रोहिताश्व ने जीता स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लद्दाख मैराथन में अध्यापक रोहिताश्व ने जीता स्वर्ण पदक

माखर विद्यालय में साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : लद्दाख में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में अरड़ावता निवासी अध्यापक रोहिताश्व कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनशहर में कार्यरत रोहिताश्व कुमार ने 36 से 51 वर्ष आयु वर्ग की 42.195 किलोमीटर मैराथन दौड़ 3 घंटे 16 मिनट 36 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

लद्दाख की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच आयोजित इस मैराथन को देश की चुनौतीपूर्ण मैराथन प्रतियोगिताओं में शामिल माना जाता है। रोहिताश्व कुमार ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, जज्बे और जुनून के साथ उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों और मित्रों को दिया।

स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर सेठ जौहरीमल जुगलकिशोर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माखर में विद्यालय स्टाफ की ओर से रोहिताश्व कुमार का सम्मान किया गया। स्टाफ ने उन्हें साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी तंवर, उप प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles