[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक अनिल शर्मा ने इंजीनियर सुरेश शर्मा के समर्थन में मांगे वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक अनिल शर्मा ने इंजीनियर सुरेश शर्मा के समर्थन में मांगे वोट

वार्ड 23 में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील, विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर रखी बात

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरदारशहर विधायक पंडित अनिल शर्मा ने चूरू नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर सुरेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्डवासियों के साथ बैठक कर सुरेश शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षित एवं सक्षम प्रतिनिधि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर सुरेश शर्मा अपनी तकनीकी योग्यता और सेवाभावी सोच के कारण उपयुक्त प्रत्याशी हैं। उनकी जीत से वार्ड की समस्याओं को नगर परिषद में प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

विधायक ने बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान वार्डवासियों ने विधायक अनिल शर्मा और प्रत्याशी सुरेश शर्मा का स्वागत किया तथा समर्थन का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर गणेश प्रसाद लाटा, प्रेम प्रकाश महर्षि, संदीप अग्रवाल, शंकर बिनासरिया, इसाक खान, महेश शर्मा, भूपेश शर्मा, लूंण जी जांगिड़, बशीर खान नसवान, अनवार खान गोड, नजीर खान, शाहिद खान, जब्बार मोनी, नवाब खान दौलतखानी, जंगशेर खान, लियाकत खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles