[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीलो अस्पताल में टीन शेड का लोकार्पण:भामाशाह ने डेढ़ लाख रुपए में करवाया निर्माण, अस्पताल स्टाफ ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

जीलो अस्पताल में टीन शेड का लोकार्पण:भामाशाह ने डेढ़ लाख रुपए में करवाया निर्माण, अस्पताल स्टाफ ने किया सम्मान

जीलो अस्पताल में टीन शेड का लोकार्पण:भामाशाह ने डेढ़ लाख रुपए में करवाया निर्माण, अस्पताल स्टाफ ने किया सम्मान

पाटन : पाटन क्षेत्र के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीलो में बुधवार को भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच छाजूराम गुर्जर द्वारा अस्पताल में डेढ़ लाख रुपए की लागत से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया गया। यह टीन शेड मरीजों को धूप और बारिश से बचाव के लिए बनाया गया है।

अस्पताल प्रभारी डॉ. मुकेश सैनी ने बताया कि सरपंच छाजूराम गुर्जर ने अपने पिता प्रसादा राम गुर्जर की स्मृति में यह टीन शेड बनवाया है। इसकी लागत एक लाख पचास हजार रुपए है।

अस्पताल के समस्त स्टाफ ने इस पहल के लिए भामाशाह सरपंच छाजूराम गुर्जर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। स्टाफ ने मरीजों के लिए छाया और बारिश से बचाव के लिए इस निर्माण की सराहना की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार, सहायक रेडियोग्राफर महेश जांगिड़, राजेश शर्मा, रामोतार गुर्जर, श्रीचंद चंदेला, शंकर पौसवाल, फयूम खान, अमरसिंह कमवाल, गोपाल डीलर, हवलदार जगदीश प्रसाद सैनी, मोतीराम कसाणा, जगदीश प्रसाद दौचानिया, बजरंग लाल मीणा, कृष्ण सिंह तंवर, नरपत सिंह तंवर और लीलाराम कालश सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Related Articles