[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में संतों का ज्ञापन लेने गेट पर आए ADM:कलेक्टर को बुलाने पर अड़े फिर माने; महारैली निकाली, कहा- गौ हत्या पर हो फांसी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में संतों का ज्ञापन लेने गेट पर आए ADM:कलेक्टर को बुलाने पर अड़े फिर माने; महारैली निकाली, कहा- गौ हत्या पर हो फांसी

सीकर में संतों का ज्ञापन लेने गेट पर आए ADM:कलेक्टर को बुलाने पर अड़े फिर माने; महारैली निकाली, कहा- गौ हत्या पर हो फांसी

सीकर : सीकर में साधु-संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान जिलास्तरीय महारैली निकाली। इस गौ सम्मान आह्वान रैली में 17 तहसीलों के लोग शामिल हुए। यह महारैली रामलीला मैदान से कल्याण धाम, घंटाघर, जाटिया बाजार, तापड़िया बगीची, कल्याण सर्किल होकर कलेक्ट्रेट तक सोमवार को निकाली गई। वहीं कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचकर साधु-संतों ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी को गेट पर बुलाकर ज्ञापन देने की जिद की।

इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) राकेश मीणा गेट पर पहुंचे और समझाइश की। काफी देर समझाइश के बाद साधु-संतों ने ADM को ज्ञापन सौंपा। भीड़ देखते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर 3 थानों के पुलिस जाब्ते और RAC के जवानों को तैनात किया गया था।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

महारैली में गोसेवकों ने गोवंश संरक्षण के नारे लगाए। वहीं कलेक्ट्रेट पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। गोसेवकों ने ज्ञापन में गोवंश की हत्या पर फांसी देने और गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की।

कलेक्टर को सौंपे 2 लाख 51 हजार हस्ताक्षर पत्र

गोसेवकों ने ज्ञापन के साथ 2 लाख 51 हजार हस्ताक्षर पत्र भी कलेक्टर को सौंपे। वक्ताओं ने कहा- गौ सम्मान आह्वान अभियान तब तक चलेगा, जब तक देश में गायों की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान, अनुदान सुनिश्चित नहीं हो‌ जाता। वक्ताओं ने कहा- गाय की सरकार और गाय के देश में गोवंश के मजबूत कानून बनने की जरूरत है।

गौ हत्या पर तुरंत लगे रोक

दिनेशगिरी महाराज ने कहा- गोभक्तों को दिल्ली वाले तिलचट्टों से कम न समझा जाए। गौ हत्या पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। चंद्रमादास महाराज ने कहा- अब तक तहसील और जिला स्तर पर ज्ञापन दिए गए हैं। अब भी सरकार नहीं समझी तो राज्यों की राजधानी और देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए पूरे देश में जिला‌ कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम‌ सोमवार को ज्ञापन दिए गए।

देखें गौभक्तों के प्रदर्शन की PHOTOS

सीकर में गौ सम्मान आह्वान अभियान रैली में पहुंचे गौभक्त।
सीकर में गौ सम्मान आह्वान अभियान रैली में पहुंचे गौभक्त।
गौ सम्मान आह्वान महारैली में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ीं।
गौ सम्मान आह्वान महारैली में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ीं।
साधु-संतों के नेतृत्व में महारैली जब कलेक्ट्रेट पर पहुंची तो बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
साधु-संतों के नेतृत्व में महारैली जब कलेक्ट्रेट पर पहुंची तो बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
साधु-संतों ने जिला कलेक्टर को कलेक्ट्रेट के गेट पर बुलाने की जिद्द की।
साधु-संतों ने जिला कलेक्टर को कलेक्ट्रेट के गेट पर बुलाने की जिद्द की।
साधु-संतों से ADM राकेश मीणा ने समझाइश की और फिर गेट पर ही ज्ञापन लिया।
साधु-संतों से ADM राकेश मीणा ने समझाइश की और फिर गेट पर ही ज्ञापन लिया।

Related Articles