अन्नपूर्णा रसोई में मिलीं अनियमितताएं, नगर परिषद ने संस्था को थमाया कारण बताओ नोटिस
अन्नपूर्णा रसोई में मिलीं अनियमितताएं, नगर परिषद ने संस्था को थमाया कारण बताओ नोटिस
सीकर : नगर परिषद सीकर ने श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के संचालन में मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्था के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देश पर की गई जांच के बाद संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नगर परिषद की टीम ने रेलवे स्टेशन स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई क्रमांक-158 एवं एस.के. अस्पताल स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई क्रमांक-637 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोई संचालन में कई गंभीर कमियां सामने आईं।
जांच में रसोई के स्टोर और भोजन कक्ष में साफ-सफाई का अभाव, जूठे बर्तनों से फैली गंदगी, भोजन टेबल पर नमक खुले में रखा होना, वाटर कूलर के आसपास अस्वच्छ वातावरण, भोजन सामग्री की अपर्याप्त उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता में कमी तथा कूपन वितरण प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गईं।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों और आमजन को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद ने संबंधित संस्था को 3 अगस्त 2026 तक तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संस्था के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286660


