[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर बस स्टैंड पर एंट्री फीस को लेकर विवाद:ठेकेदार और बस संचालकों के बीच हुई तीखी नोकझोंक; पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर बस स्टैंड पर एंट्री फीस को लेकर विवाद:ठेकेदार और बस संचालकों के बीच हुई तीखी नोकझोंक; पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

सरदारशहर बस स्टैंड पर एंट्री फीस को लेकर विवाद:ठेकेदार और बस संचालकों के बीच हुई तीखी नोकझोंक; पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

सरदारशहर : सरदारशहर शहर के कच्चा बस स्टैंड पर बुधवार शाम निजी बस संचालकों और ठेकेदार के बीच एंट्री फीस वसूली को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार द्वारा बस स्टैंड के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेड लगाए जाने के बाद कई निजी बसें सड़क पर ही रुक गईं, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।

शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना के दौरान निजी बस संचालकों ने एंट्री फीस का विरोध करते हुए बैरिकेड हटाने की मांग की। इसी बात को लेकर ठेकेदार और बस संचालकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने से बस संचालन प्रभावित रहा और बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सरदारशहर बस स्टैंड पर एंट्री फीस को लेकर विवाद
सरदारशहर बस स्टैंड पर एंट्री फीस को लेकर विवाद

पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया जाम

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ठेकेदार और बस संचालकों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एंट्री फीस को लेकर हुए विवाद के कारण कुछ समय के लिए शहर की परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही।

Related Articles