दीपावली की रोशनी से निखरा डूंडलोद का सौंदर्य:हेरिटेज लाइटों से जगमगाए प्रमुख मार्ग
गुरुग्राम से लौटकर गांव जा रहे थे चारों युवक, हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त; दोनों घायलों को झुंझुनूं किया रेफर
डूंडलोद : दीपावली से पहले डूंडलोद में नगर पालिका की ओर से लगाई गई हेरिटेज लाइटों से शहर जगमगा उठा है। शहर के प्रमुख रास्तों और अलग-अलग जगहों पर रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष सचिन सैनी ने बताया कि डूंडलोद को आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सैनी ने कहा कि दीपावली पर रोशनी की व्यवस्था से शहर के लोगों में उत्साह है। नगर पालिका का लक्ष्य डूंडलोद को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और विकसित शहर बनाना है।
इस मौके पर प्यारे लाल उदावत, राधेश्याम सैनी, विनोद सैनी, भीम सिंह बड़गुर्जर, सुरेश नुआवाला, शेर सिंह धाभाई, बाबूलाल, साजिद, सांवरमल नायक, विनोद नायक, अजय मिश्रा, आफताब बेहलीम, किशन सिंह उदावत, दौलत गढ़वाल, सुभाष खंडेलवाल, विकास सैनी, महेश भादुपोता, सफाई निरीक्षक प्रेम सैनी और इलेक्ट्रिशियन विकास कालेर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2496953

