[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में दो समाजों पर टिप्पणी को लेकर रोष:सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो पर कार्रवाई की मांग, थाना अधिकारी को दी शिकायत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में दो समाजों पर टिप्पणी को लेकर रोष:सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो पर कार्रवाई की मांग, थाना अधिकारी को दी शिकायत

सादुलपुर में दो समाजों पर टिप्पणी को लेकर रोष:सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो पर कार्रवाई की मांग, थाना अधिकारी को दी शिकायत

सादुलपुर : सादुलपुर में सर्व ब्राह्मण विप्र फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विप्र फाउंडेशन की तहसील अध्यक्ष सतीश शर्मा वशिष्ठ के नेतृत्व में दी गई शिकायत में बताया कि 26 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक युवक द्वारा कथित तौर पर दो समाज के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन टिप्पणियों से दोनों समुदायों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि ऐसी सामग्री समाज में वैमनस्य, नफरत और आपसी तनाव फैला सकती है।

सख्त कार्रवाई की मांग

विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा करना सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों में समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। फाउंडेशन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles