काका सुंदरलाल की द्वितीय पुण्यतिथि आज, स्मारक का होगा लोकार्पण
सात बार विधायक रहे दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग
चिड़ावा : झुंझुनूं के दिग्गज नेता और सात बार विधायक रहे काका सुंदरलाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को झुंझुनूं के कलवा स्थित सरस्वती फार्म हाउस में श्रद्धांजलि एवं स्मारक लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे शुरू होगा। इसमें पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और काका सुंदरलाल के परिजन शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
समारोह के दौरान काका सुंदरलाल के नवनिर्मित स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा। यह स्मारक उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन को समर्पित है। काका सुंदरलाल ने झुंझुनूं की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली भूमिका निभाई और सात बार विधायक चुने गए। मेघवाल समाज के प्रमुख नेताओं में शामिल होने के साथ उन्हें सर्वसमाज का समर्थन भी मिला।
काका सुंदरलाल अपनी बेबाक और स्पष्टवादी राजनीतिक शैली के लिए पहचाने जाते थे। उनकी राजनीतिक समझ और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं ने भी स्वीकार किया। दिवंगत भैरोसिंह शेखावत के साथ उनके राजनीतिक संबंध रहे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा उन्हें अपना राजनीतिक सलाहकार मानने की बात भी राजनीतिक हलकों में चर्चा में रही।
पुण्यतिथि और स्मारक लोकार्पण समारोह में उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369518

