एटीएम तोड़ने के प्रयास के चारों आरोपियों का निकाला जुलूस, घटनास्थल पर कराई तस्दीक
हरियाणा के चार आरोपियों ने पिलानी में त्रिवेणी प्याऊ के पास की थी वारदात, सीसीटीवी फुटेज से मिली थी अहम जानकारी
पिलानी : त्रिवेणी प्याऊ के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ने के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात की तस्दीक करवाई। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को मौके पर लेकर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके बाद कस्बे में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया।
थानाधिकारी अलका विश्नोई ने बताया कि चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात से जुड़ी कड़ियों की तस्दीक करवाई गई, ताकि जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस मामले के अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी कैमरों पर किया था काला पेंट
पुलिस के अनुसार, एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए एटीएम के सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट कर दिया था, लेकिन दूसरे कैमरे में उनकी गतिविधियां कैद हो गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस को देखकर आरोपी बिना नंबर की कार से भागने लगे। पीछा करने के दौरान डूलानिया के पास पुलिस ने कार के टायर पर गोली चलाई, लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसके बाद पीपली चौकी पर नाकाबंदी तोड़ते हुए आरोपियों ने पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2487619

