प्रत्याशी बोलीं-प्रचार सामग्री छपने के बाद बदला चुनाव चिह्न, अब मतदाता हो रहे भ्रमित
सुनीता खरबास ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत, बल्ला चिह्न बहाल करने या मतदान तिथि बढ़ाने की मांग
झुंझुनूं : पंचायत समिति सदस्य पद की प्रत्याशी सुनीता खरबास ने चुनाव चिह्न बदले जाने पर आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। प्रत्याशी का कहना है कि पहले उन्हें बल्ला चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था, जिसके आधार पर उन्होंने प्रचार सामग्री छपवाकर प्रचार शुरू कर दिया। इसके बाद अचानक चुनाव चिह्न बदलकर सेब कर दिया गया। इससे उनकी प्रचार सामग्री बेकार हो गई और मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
सुनीता खरबास ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 26 अक्टूबर को शाम चार बजे उन्हें बल्ला चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। चुनाव चिह्न मिलने के बाद उन्होंने इसी के आधार पर फ्लेक्स, बैनर और पर्चे छपवाए तथा सामाजिक माध्यमों पर भी प्रचार शुरू कर दिया। लेकिन 26 अक्टूबर की रात को ही चुनाव अधिकारियों ने उनका चुनाव चिह्न बदलकर सेब कर दिया।
प्रचार के लिए पर्याप्त समय देने की मांग
प्रत्याशी के प्रतिनिधि बलवीर सिंह मांठ ने बताया कि बल्ला चुनाव चिह्न के आधार पर प्रचार सामग्री तैयार करवाई जा चुकी थी। अचानक चिह्न बदलने से पुरानी सामग्री अनुपयोगी हो गई। इससे मतदाताओं के बीच भी भ्रम की स्थिति बन रही है।
प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्व में आवंटित बल्ला चुनाव चिह्न बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा संभव नहीं है, तो प्रचार के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से मतदान की तारीख बढ़ाकर अंतिम चरण में चुनाव करवाने के विकल्प पर विचार किया जाए।
इन्होंने कहा
प्रत्याशी ने विकल्प में ऐसा सिंबल भर दिया था जो राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदित नहीं था। निर्वाचन टीम को जैसे ही
गलती का अहसास हुआ, प्रत्याशी को तुरंत नोटिस जारी कर नियमानुसार दूसरा स्वीकृत सिंबल (सेब) आवंटित कर दिया गया।-नारायणराम दैया, रिटर्निंग अधिकारी (RO), गुढ़ागौड़जी
मतपत्र छपवाने की प्रक्रिया के दौरान यह मामला सामने आया कि ‘बल्ला’ आयोग की सूची में शामिल नहीं है। प्रत्याशी को
वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है और आयोग के नियमों के तहत ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। – डॉ. अरुण गर्ग, जिला
निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2487329

