[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोड़ी मोहल्ले में 5-6 महीने से पेयजल संकट, महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टोड़ी मोहल्ले में 5-6 महीने से पेयजल संकट, महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चार-पांच दिन में एक बार हो रही जलापूर्ति, टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर वार्डवासी

खेतड़ी : कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित टोड़ी मोहल्ले में पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने पूर्व पार्षद हरमेन्द्र चनानिया के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में पिछले पांच-छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। जलापूर्ति नियमित नहीं होने के कारण कभी चार दिन तो कभी पांच दिन में एक बार पानी मिल रहा है। इसके चलते वार्डवासियों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।

पूर्व पार्षद हरमेन्द्र चनानिया सहित पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, बबीता देवी, किरण देवी, सरोज, मंजू देवी और कविता देवी ने प्रशासन से मांग की कि मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति नियमित करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर मोहल्ले की महिलाओं ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77