शिशियां में लोडर से कुचलने पर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लोडर चलाता था मृतक, मालिक सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज; मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन, गिरफ्तारी की मांग
झुंझुनूं : सदर थाना क्षेत्र के शिशियां गांव के जोहड़ में मंगलवार दोपहर लोडर से कुचलने पर एक युवक की मौत हो गई। मृतक लोडर चलाने का काम करता था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लोडर मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण बीडीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक ढेवा का बास निवासी शक्तिमान (26) पुत्र राजपाल सिंह था। वह बाकरा निवासी सुरजीत का लोडर चलाता था। मंगलवार को वह शिशियां गांव के जोहड़ में मिट्टी की खुदाई के काम में लगा हुआ था। दोपहर करीब ढाई बजे वह लोडर से कुचला गया। उसके सीने और पेट पर लोडर के टायरों के निशान मिले हैं।
मालिक के फोन पर मौके पर पहुंचा भाई
परिजनों के मुताबिक, दोपहर बाद लोडर मालिक सुरजीत का फोन आया कि शक्तिमान बेहोश हो गया है। सूचना मिलने पर उसका भाई परमेश्वरलाल मौके पर पहुंचा तो शक्तिमान अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे तत्काल बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
लोडर मालिक सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के भाई परमेश्वरलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में लोडर मालिक सुरजीत, उसके पिता, ट्रैक्टर चालक दीपक सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2487329

