मानोता जाटान में गणेश चतुर्थी पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ
मंदिर शिखर पर चढ़ाया ध्वज, भंडारे का हुआ आयोजन; आज जागरण, कल सोमवार को भरेगा वार्षिक मेला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव स्थित हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पुजारी राजेंद्र स्वामी के सानिध्य में मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाया गया। इससे पूर्व रात्रि में मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने देर रात तक भजनों के माध्यम से हनुमान जी की आराधना की।शनिवार को मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ के बाद ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसे मंदिर के शिखर पर धारण कराया गया। इसके बाद समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
हनुमान जी को भोग लगाने तथा कन्याओं को भोजन कराने के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।इसके साथ ही कमेटी द्वारा गांव स्थित गोगाजी मंदिर, लक्ष्मण जति समाधि स्थल, कान धाम हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी निशान चढ़ाया गया और चूरमे का भोग लगाया गया।

मंदिर पुजारी राजेंद्र स्वामी एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका ने बताया कि रविवार 13 सितंबर को सुबह 11:15 बजे से जागरण का आयोजन होगा। जागरण में जयवीर भाटी, सुरेंद्र भाटी, दीपा चौधरी, सुषमा चौधरी एवं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में वार्षिक मेले का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ महाआरती के साथ किया जाएगा। मेले में आसपास के गांवों सहित क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और मेले में शामिल होंगे।
इस अवसर पर सरपंच बहादुर मल मेघवाल, चंदगीराम ठेकेदार, डीलर रविन्द्र पायल, रूपचंद ढाका, फूलाराम स्वामी, हरपाल महला, रामचंद्र स्वामी, बिरजू ढाका, गोकुल मेघवाल, जयनारायण ढाका, कुरड़ाराम, प्रमोद ढाका, सुनील धनकड़, सुरेश ताखर, रामोतार मेघवाल, साहुल बालायन, रज्जो देवी, शांति देवी, प्रियंका देवी, रणवीर महला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है। मंदिर कमेटी एवं ग्रामीण आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369519

