यूआईटी का बुलडोजर: 7 अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
यूआईटी का बुलडोजर: 7 अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
सीकर : नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने गुरुवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम राधाकिशनपुरा और चारण का बास क्षेत्र में विकसित सात अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। करीब 15 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इन कॉलोनियों में निर्मित पिलर, सड़कें और चारदीवारी ध्वस्त कर दी गई।
यूआईटी सचिव जेपी गौड़ ने बताया कि प्रवर्तन दस्ते ने नियमानुसार अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यूआईटी के अनुसार अभियान में हुए सरकारी खर्च का आकलन कर संबंधित खातेदारों एवं भू-धारकों से राजस्थान सरकारी मतालबा वसूली अधिनियम, 1952 के तहत वसूली की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उनकी चल एवं अचल संपत्तियों से भी राशि वसूल की जाएगी।
यूआईटी सचिव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भूखंड खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित आवासीय योजना नगर विकास न्यास से अनुमोदित हो। साथ ही भवन निर्माण शुरू करने से पूर्व आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2274814


