निमेड़ा गांव में पुलिस ने गांजे के पौधे जब्त किए:30 किलो 200 ग्राम हरे गांजे के पौधे बरामद, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम तहत कार्रवाई
निमेड़ा गांव में पुलिस ने गांजे के पौधे जब्त किए:30 किलो 200 ग्राम हरे गांजे के पौधे बरामद, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम तहत कार्रवाई
खंडेला : सीकर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। जाजोद थाना पुलिस ने निमेड़ा गांव के एक खेत से अवैध गांजे के पौधे जब्त किए। पुलिस ने कुल 30 किलो 200 ग्राम हरे गांजे के पौधे बरामद किए हैं।
जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हेड कांस्टेबल संतोष कुमार को सूचना मिली। सूचना थी कि धामोला जोहड़ा नीमेड़ा के पास एक खेत में अवैध गांजे के पौधे उगे हुए हैं।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि खेत में काफी संख्या में हरे गांजे के पौधे खड़े थे। इन पौधों पर फूल, पत्ती और बीज भी आए हुए थे। पुलिस ने नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। हरे पौधों को काटकर एक बोरे में डाला गया और जब्त कर लिया गया। बोरे सहित इनका कुल वजन 30.200 किलोग्राम था।
खेत का किसी भी व्यक्ति के पास वैध लाइसेंस नहीं था। इसलिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थोई थानाधिकारी नेकीराम को इस मामले की जांच सौंपी गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल चंद्रभान, संतोष कुमार, अमर सिंह, राजेश कुमार और नरेश कुमार की खास भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362274


