चुनाव से पहले फतेहपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च
संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का लिया जायजा, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नुनावत के नेतृत्व में निकले मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर, वृत्ताधिकारी फतेहपुर सहित विभिन्न थाना अधिकारियों और पुलिस जवानों ने भाग लिया।
पुलिस ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा प्रमुख मार्गों पर मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के मतदान करने और लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। चुनाव से पहले हुए फ्लैग मार्च से पुलिस की सुरक्षा तैयारियों और मुस्तैदी का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362274


