[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीणमाता पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले का खुलासा किया:बदमाश गिरफ्तार, निशानदेही पर सामान भी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

जीणमाता पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले का खुलासा किया:बदमाश गिरफ्तार, निशानदेही पर सामान भी बरामद

जीणमाता पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले का खुलासा किया:बदमाश गिरफ्तार, निशानदेही पर सामान भी बरामद

रानौली : जीणमाता थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद की है। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग के निर्देशन में की गई।

पुलिस ने बताया कि यह मामला 17 जुलाई को दर्ज किया गया था। ऊहद निवासी तेजपाल जाट ने रिपोर्ट दी थी कि उनके खेत के पास खड़ा ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी कर ले गए थे। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ऊहद निवासी 26 वर्षीय रजनीत छछरवाल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी रजनीत छछरवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles