सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी:स्थायीकरण, 26 हजार मानदेय की मांग की, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी:स्थायीकरण, 26 हजार मानदेय की मांग की, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
सरदारशहर : राजस्थान की 62 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरदारशहर में भी कार्यकर्ता लगातार धरना दे रही हैं। उन्होंने सरकार पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए तीन महीने के आश्वासन को अस्वीकार कर दिया है।
मांगें नहीं माने जाने तक नहीं खोलेंगे आंगनबाड़ी-कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक न तो आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे और न ही कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं सरोज कुल्हरी और कौशल्या रूहिल ने बताया कि सरकार ने चुनाव के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थायी करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि 25-25 वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। सरकार महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन और प्रचार-प्रसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करवाती है, लेकिन इसके बदले केवल मानदेय देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उनकी मुख्य मांगों में सभी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना और प्रतिमाह 26 हजार रुपए वेतन देना शामिल है।

संगठन जिलाध्यक्ष के निर्णय का विरोध किया
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की जिला अध्यक्ष मंजू के उस निर्णय का भी विरोध किया, जिसमें अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का समर्थन किया गया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि यह फैसला कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना लिया गया है और उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
उनकी अन्य मांगों में मानदेय में बढ़ोतरी, समय पर भुगतान, सेवानिवृत्ति पर पेंशन व सामाजिक सुरक्षा, रिक्त पदों पर भर्ती, कार्यभार में कमी, ऑनलाइन कार्य के लिए अलग भत्ता, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन, सेवा नियम, पदोन्नति, नौकरी की सुरक्षा और अतिरिक्त कार्य का अलग से भुगतान शामिल है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता कामरेड रामकृष्ण छींपा ने आंदोलन को समर्थन दिया।
ये रहीं मौजूद
इस दौरान ग्यारसी, सुमन हुड्डा, विनोद बैदा, कमलेश, रोशनी पूनिया, नीतू स्वामी, सपना, कौशल्या, बिमला सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2269037


