तेज बारिश के बाद मकान का छज्जा गिरा:बिजली लाइन बंद करने के लिए कॉल किया, सुबह तक नहीं हुई सुनवाई
तेज बारिश के बाद मकान का छज्जा गिरा:बिजली लाइन बंद करने के लिए कॉल किया, सुबह तक नहीं हुई सुनवाई
चूरू : चूरू में रविवार देर शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर के वार्ड 25 में देर रात एक घर के आगे का छज्जा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। छज्जा गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
वार्ड 25 निवासी खुशी मोहम्मद भाटी ने बताया कि रविवार देर शाम को चूरू में तेज बारिश हुई थी। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे उनके मकान के आगे का छज्जा अचानक गिर गया। घटना के बाद आसपास के वार्डवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
छज्जा गिरने के बाद मकान के पास से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर वार्डवासियों में चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने रात में बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद करने की जानकारी दी। लेकिन वार्डवासियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में गुस्सा और डर बना रहा।
खुशी मोहम्मद भाटी ने बताया कि छज्जा गिरने से मकान के आगे का हिस्सा टूट गया। मकान मालिक के अनुसार, हादसे में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त मकान और बिजली लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2359997

