[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में आंधी-बारिश से मूंग, मोठ, चावल और बाजरा खराब:कटी फसलें भीगीं, बाजरे की खड़ी फसल जमीन पर आड़ी गिरी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में आंधी-बारिश से मूंग, मोठ, चावल और बाजरा खराब:कटी फसलें भीगीं, बाजरे की खड़ी फसल जमीन पर आड़ी गिरी

घांघू में आंधी-बारिश से मूंग, मोठ, चावल और बाजरा खराब:कटी फसलें भीगीं, बाजरे की खड़ी फसल जमीन पर आड़ी गिरी

घांघू : घांघू गांव में रविवार शाम तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी खरीफ फसलें जमीन पर गिर गईं। बाजरे की फसल जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। बारिश के अभाव में किसानों ने सूखी मूंग की फसल की कटाई शुरू कर दी थी। खेतों में काटी गई मूंग, मोठ और चवला की फसलें भी इस हल्की बारिश से खराब हो गईं।

घांघू के किसान मुरारी लाल दर्जी और चूनाराम प्रजापत ने बताया कि आंधी के साथ आई हल्की बारिश से कटी हुई मूंग, मोठ और चवला की फसलें खराब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर तेज बारिश होती है, तो बाजरे और ग्वार की फसलों को कुछ फायदा हो सकता है।

वहीं, बास जसवंतपुरा गांव के युवा किसान अंकुर फगेड़िया ने बताया कि शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल बिछ गई है। इससे बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा है।

Related Articles