[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर को पहले चरण में मिलेंगी 50 ई-बसें, मार्च तक संचालन की उम्मीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर को पहले चरण में मिलेंगी 50 ई-बसें, मार्च तक संचालन की उम्मीद

प्रदेश के 9 शहरों को 1150 ई-बसों का आवंटन, भढ़ाढर में बनेगा बस डिपो; चार्जिंग व्यवस्था के लिए 60 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत

सीकर : शेखावाटी के लोगों को प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के नौ शहरों के लिए आवंटित 1150 ई-बसों में से सीकर को पहले चरण में 50 बसें मिली हैं। नगर परिषद की ओर से इनके संचालन की तैयारी की जा रही है। शहर के भढ़ाढर क्षेत्र में ई-बस डिपो बनाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मार्च तक बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

ई-बसों के चलने से विद्यार्थियों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को सस्ती व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के धुएं और शोर में कमी आने की संभावना है।

प्रमुख मार्गों, अस्पतालों और बाजारों से जोड़ने की योजना

शहर में बढ़ते यातायात दबाव और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ई-बसें उपयोगी साबित हो सकती हैं। योजना के तहत प्रमुख मार्गों के साथ शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और मुख्य बाजार क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ने की तैयारी है। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने और सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

डिपो और चार्जिंग व्यवस्था पर जोर

ई-बसों के नियमित संचालन के लिए चार्जिंग, रखरखाव और अन्य जरूरी सुविधाओं का ढांचा विकसित किया जा रहा है। चार्जिंग और विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के लिए 60 करोड़ रुपए से अधिक तथा डिपो के निर्माण कार्यों के लिए 53 करोड़ रुपए से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है।

मार्च तक शुरू होगा संचालन

नगर परिषद के ई-बस सेवा प्रभारी अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में ई-बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। भढ़ाढर में बस डिपो बनाया जाएगा और मार्च तक बस सेवा शुरू करवाने का लक्ष्य है।

किस शहर को कितनी बसें

जयपुर को 550 सामान्य ई-बसें और 50 दो मंजिला बसें आवंटित की गई हैं। जोधपुर को 125, अजमेर और कोटा को 100-100 तथा बीकानेर को 75 बसें मिलेंगी। सीकर, भीलवाड़ा, अलवर और उदयपुर को 50-50 बसें आवंटित की गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin