छत की पट्टी टूटी, 30 फीट नीचे गिरा मजदूर:गंभीर हालत में चूरू रेफर, राजगढ़ में निर्माणाधीन मकान में हादसा
छत की पट्टी टूटी, 30 फीट नीचे गिरा मजदूर:गंभीर हालत में चूरू रेफर, राजगढ़ में निर्माणाधीन मकान में हादसा
राजगढ़ : चूरू के राजगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। घर के कमरे पर छत की पट्टी चढ़ाते समय अचानक पट्टी टूटने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना राजगढ़ के वार्ड छह स्थित सोनी धर्मशाला गोगाजी मंदिर के पास हुई। मजदूर छत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक एक पट्टी टूट गई, जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आईं।
घायल मजदूर की पहचान महाराणा प्रताप चौक, राजगढ़ निवासी राजेश कुमार प्रजापत (30) के रूप में हुई है। वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। हादसे में राजेश कुमार के सिर और कान के पास गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने राजेश को राजगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2269041


