लक्ष्मणगढ़ में ‘फिट नागरिक’ मैराथन:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजन; स्वस्थ भारत का संदेश दिया
लक्ष्मणगढ़ में 'फिट नागरिक' मैराथन:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजन; स्वस्थ भारत का संदेश दिया
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के तत्वावधान में रविवार को आयोजित “फिट नागरिक, फिट लक्ष्मणगढ़” सामूहिक मैराथन दौड़ हुई। परशुराम सर्किल से अतिथियों ने भगवा ध्वज दिखाकर मैराथन को रवाना किया, जिसका समापन मावलियों की ढाणी में हुआ।
सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा, विद्यार्थी एवं नागरिकों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में भाग लेकर स्वास्थ्य, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा तथा नगरवासियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

स्वस्थ एवं अनुशासित नागरिक राष्ट्र की आधारशिला
जिला कार्यवाह विवेक जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज को संगठित, संस्कारित, स्वस्थ एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प वर्ष है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना का जीवंत संदेश है। प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ्य के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए।
तहसीलदार मुकेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवनशैली विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वयं आगे बढ़कर ऐसे रचनात्मक अभियान चलाता है, तो पूरे क्षेत्र को प्रेरणा मिलती है और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।
पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग दौड़ हुई
नागरिक परिषद के मीडिया समन्वयक संदीप शर्मा ने बताया कि पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में महावीर सिंह (यालसर) ने प्रथम, महिपाल (नरसास) ने द्वितीय तथा विक्रम खींची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में क्रिस्टल प्रथम, लक्षिता द्वितीय एवं प्रतिभा शर्मा तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा कुल 15 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। परिषद की ओर से प्रथम 200 पंजीकृत प्रतिभागियों को निशुल्क टी-शर्ट वितरित की गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश जोशी, पूर्व जिला संचालक राजकुमार खिरवेवाल, विद्या भारती के पुरुषोत्तम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष ललित कप्तान, मधु दायमा, महावीर मातवा, चंद्रशेखर जोशी, शारीरिक शिक्षक विमल पारीक, नरेश माटोलिया, वेद प्रकाश, कमल शर्मा, एडवोकेट महेश शर्मा, विक्रम सोनी, कुशल जांगिड़, प्रदीप खेड़िया, नगर प्रचारक सुमित कुमार, खंड संपर्क प्रमुख राजकुमार सैनी, जगदीश प्रसाद पारीक, खंड संचालक द्वारका प्रसाद खींची, नागरिक परिषद के संदीप बजाज, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, सुरेश जाजोदिया, शशि पुजारी, पार्थ शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं नगरवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2268940


